फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां चराने गए शख्स की हत्या: पिकअप में आए थे हमलावर, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा; अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:14 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

वारदात के बाद आरोपी बकरियों को पिकअप में लादकर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल शख्स की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन
मोगा में शख्स की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम को सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप (छोटा हाथी) सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन




बकरियों को पिकअप में डालकर हुए फरार 
वारदात के बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम 5 बजे के करीब गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना बाघापुराना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

थाना बाघापुराना के एसएचओ जनक राज ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें