फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर किसान के साथी की मौत, धान की फसल मंडी ले जा रहे थे

Mon, 02 Nov 2026 12:32 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

गांव वांदर डोड निवासी किसान जगदेव सिंह अपने साथी जीवन सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लेकर कोटकपूरा मंडी की ओर आ रहा था। रास्ते में बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के नजदीक सड़क पर बने हंप से ट्रैक्टर गुजरते समय जीवन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
मृतक और हादसाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में धान की फसल लेकर मंडी जा रहे एक किसान के साथी की हादसे में जान चली गई। घटना सोमवार तड़के बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के नजदीक हुई। मृतक की पहचान जिला मोगा के गांव वांदर डोड निवासी जीवन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। 
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वांदर डोड निवासी किसान जगदेव सिंह अपने साथी जीवन सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लेकर कोटकपूरा मंडी की ओर आ रहा था। रास्ते में बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के नजदीक सड़क पर बने हंप से ट्रैक्टर गुजरते समय जीवन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायरों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच जोरा सिंह भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि जीवन सिंह उनके गांव का निवासी था और उसके परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि जीवन सिंह उसी ट्रैक्टर के नीचे आया था या उसके साथ चल रहे किसी अन्य ट्रैक्टर की चपेट में आया। उधर, थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें