फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बड़े भाई ने किया ऐसा धोखा... छोटे ने दे दी जान, मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बताई पूरी कहानी

Tue, 28 Oct 2025 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब

सार

बलविन्द्र सिंह के पास 16 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी। उन्होंने पहले चार-चार एकड़ भूमि अपने दोनों बेटों के नाम कर दी थी। शेष उनके पास थी। वे अपने बड़े बेटे परमजीत सिंह के पास ही रहते थे। उनकी मौत के बाद परमजीत सिंह ने अपने पिता के हिस्से की आठ एकड़ जमीन भी अपने नाम करवा ली। इसी बात से सुरजीत सिंह आहत था।
विज्ञापन
मृतक सुरजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब के गांव बलाड़ा में बड़े भाई की धोखाधड़ी से परेशान होकर छोटे भाई ने आत्मदाह कर लिया। उसके बड़े भाई ने उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करवा ली थी इससे वह परेशान था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव बलाड़ा हाल आबाद माता गुजरी काॅलोनी फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। मरने से पहले सुरजीत सिंह ने अस्पताल में अमलोह के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान भी दर्ज करवाया था। 

थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी हरविन्द्र कौर ने कहा कि उसके ससुर बलविन्द्र सिंह के पास 16 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी। उन्होंने पहले चार-चार एकड़ भूमि अपने दोनों बेटों के नाम कर दी थी। शेष उनके पास थी। वे अपने बड़े बेटे परमजीत सिंह के पास ही रहते थे। उनकी मौत के बाद परमजीत सिंह ने अपने पिता के हिस्से की आठ एकड़ जमीन भी अपने नाम करवा ली। ऐसे में परमजीत ने 12 एकड़ भूमि अपने नाम कर ली। छोटे भाई सुरजीत सिंह के पास चार एकड़ भूमि ही रह गई थी जिससे वह परेशान रहने लगे थे। भूमि विवाद को लेकर उसने अदालत में भी केस दायर किया था जहां अदालत ने उसके हक में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद उनके हिस्से की भूमि परमजीत ने उन्हें नहीं दी। इसी परेशानी के चलते 19 अक्तूबर को बाद दोपहर सुरजीत सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उन्हें पहले मंडी गोबिंदगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 21 अक्तूबर को उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां 25 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें