फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एसआईआर: इस दिन तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, क्या बोलीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी?

Wed, 09 Sep 2026 06:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

खासतौर पर उन युवाओं से मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने की अपील की है, जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या जो 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन
अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 13 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम और मतदाता संबंधी विवरण जांच लें और किसी तरह की गलती या आपत्ति होने पर निर्धारित समय तक आवेदन करें।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से दावों और आपत्तियों का निपटारा साथ-साथ किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद 12 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

18 साल पूरे करने वाले युवाओं को भी मौका
सीईओ ने खास तौर पर उन युवाओं से मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने की अपील की है, जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या जो 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। ऐसे युवा फॉर्म नंबर-6ए भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन मतदाताओं का नाम 13 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप सूची में पहले से मौजूद है, वे अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म नंबर-8 जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता पंजीकरण और संशोधन के लिए आवेदन voters.eci.gov.in के अलावा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकता है। नागरिक बीएलओ के जरिए ऑफलाइन आवेदन जमा करने के साथ-साथ ईआरओ या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में भी आवेदन दे सकते हैं।

अनिंदिता मित्रा ने कहा कि मतदान केवल नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार भी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ देश के शासन और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें