रिश्ता खत्म होने से नाराज एक 16 वर्षीय नाबालिग पर अपने पूर्व प्रेमी तेजिंदर सिंह को सबक सिखाने के लिए नौ युवकों को पैसे देने का आरोप है। 18 सितंबर को हुए हमले में तेजिंदर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और 29 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है।
तेजिंदर गांव खोखरा का निवासी था और उस पर 18 सितंबर की शाम हमला हुआ था। उसकी मां नरिंदर कौर के अनुसार, तेजिंदर ने करीब तीन महीने पहले लड़की से रिश्ता खत्म कर लिया था। परिवार का आरोप है कि लड़की यह दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी। परिजनों के मुताबिक, लड़की तेजिंदर को मुकेरियां के एक भोजनालय और फिर आवासगृह ले गई थी। वहां दोनों के बीच करीब तीन घंटे तक तकरार हुई और लड़की ने तेजिंदर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।