फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: गैस सिलिंडर के लिए 25वें नंबर पर थे भूषण कुमार, बारी आने से पहले ही थम गई धड़कनें

Fri, 13 Mar 2026 12:18 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा बुजुर्ग ने अपनी बारी इंतजार करते-करते प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग की मौत की घटना से वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस सिलिंडर के लिए मारामारी के बीच लोगों की जान पर आफत बन चुकी है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घंटों लाइन में लगकर गैस सिलिंडरका इंतजार कर रहे हैं। बरनाला के गांव शैहना में गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव शैहना निवासी 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल, पुत्र देवराज मित्तल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि सिलिंडर लेने के लिए उनका 25वां नंबर था और वे करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में बैठे-बैठे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन बुजुर्ग के शव को अपने घर ले गए। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भदौड़ हलके के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भूषण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें