फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात रुपये की लॉटरी, एक करोड़ का इनाम: मजदूर परिवार की खुली किस्मत, कोटकपूरा की बिमला देवी के घर जश्न

Thu, 22 Oct 2026 01:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

बिमला देवी ने बताया कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करता है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि मिलने से परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी इनाम की राशि को लेकर कोई अंतिम योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
कोटकपूरा के परिवार की निकली लाॅटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई और आर्थिक परेशानियों के बीच मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले कोटकपूरा के एक परिवार के लिए महज 7 रुपये की लॉटरी टिकट खुशियों की सौगात लेकर आई। सिक्किम सरकार की लॉटरी में परिवार की बिमला देवी के नाम से खरीदी गई टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। 
विज्ञापन




इस खबर के सामने आते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई देने पहुंचने लगे। जानकारी के अनुसार, बिमला देवी एक दिन पहले रेलवे रोड पर सामान खरीदने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास स्थित नरेश मोंगा के स्टार लॉटरी स्टाल से 7 रुपये की टिकट खरीदी थी। अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित होने पर टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिली। स्टाल संचालक की सूचना के बाद परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां दुकानदार ने उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। 
विज्ञापन


खुशी के इस मौके पर भंगड़ा डालकर जश्न भी मनाया गया। बिमला देवी ने बताया कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करता है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि मिलने से परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी इनाम की राशि को लेकर कोई अंतिम योजना नहीं बनाई गई है। परिवार के सदस्यों से सलाह करने के बाद बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई कारोबार शुरू करने पर विचार किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर जीवन और रोजगार का अवसर मिल सके। 
विज्ञापन


स्टाल संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दुकान रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट की थी। उनके अनुसार, स्टाल से पहले भी लाखों रुपये के कई इनाम निकल चुके हैं, लेकिन एक करोड़ रुपये का इनाम पहली बार निकला है। उन्होंने विजेता परिवार को बधाई देते हुए इसे अपने कारोबार के लिए भी खुशी का अवसर बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें