फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा: 22 हजार लीटर देसी घी के सैंपल फेल; ग्रेटर नोएडा की सप्लायर और कोटकपूरा की डीलिंग फर्म पर केस दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 04:52 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटकपूरा में एक टैंकर से बरामद करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल आने के बाद थाना सिटी पुलिस ने यह देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा और कोटकपूरा की डीलिंग फर्म पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़ा 22 हजार लीटर नकली देसी घी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटकपूरा में एक टैंकर से बरामद करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल आने के बाद थाना सिटी पुलिस ने यह देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की वर्सटाइल फूड्स एंड मार्कटिंग प्राइवेट लिमिटेड और घी मंगवाने वाली कोटकपूरा की नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड पर बीएनएस और फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टैंकर से देसी घी के सैंपलों की लैब से जांच करवाई थी और रिपोर्ट में यह देसी घी अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी को कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड कंपनी की फैक्ट्री में सप्लाई के लिए लाया गया है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को अपने कब्जे में लिया था। टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी भरा हुआ था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमों के तहत इसके अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे जिसकी रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है और सिटी कोटकपूरा पुलिस को शिकायत देकर आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।  

इस संबंध में फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है और रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस को भी शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर प्राथमिक जांच में टैंकर के चालक और परिचालक की फिलहाल कोई भूमिका नजर नहीं आई और पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से देसी घी की सप्लाई भेजने वाली कंपनी और घी मंगवाने वाली कोटकपूरा की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें