फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जग्गा फुकीवाल जबरन वसूली गिरोह का शातिर काबू, कपूरथला पुलिस को मिली सफलता

Wed, 19 Nov 2025 09:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमनदीप स्थानीय गिरोहों को गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाता था।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी के आसपास सक्रिय जग्गा फुकीवाल जबरन वसूली गिरोह के एक सदस्य अमनदीप उर्फ अमन, निवासी ताशपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार देसी पिस्तौल बरामद कीं गई। अमनदीप स्थानीय गिरोहों को गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाता था।
विज्ञापन


 
पूछताछ के दौरान, आरोपी अमनदीप ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दो पिस्तौलें दी थीं, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आगे की पूछताछ में आरोपी अमनदीप के घर में दबी तीन और देसी पिस्तौलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें