फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: सात दिन बाद भी अंतिम संस्कार पर फैसला नहीं, एक्शन कमेटी ने किया अमित शाह के दाैरे का विरोध

Mon, 19 Oct 2026 08:33 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

मानसा के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को हत्या के बाद उठा आक्रोश नहीं थम रहा है। छह दिन बाद भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।हत्याकांड के विरोध में आज आप विधायकों के घरों के सामने धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में मानसा की एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज सुबह 11 बजे विधायकों के घरों के बाहर रोष धरना लगाया जाएगा। इस प्रदर्शन को किसान और मजदूर यूनियन का भी समर्थन है।

विज्ञापन


वहीं छठे दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया जिससे मानसा और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। इंसाफ संघर्ष कमेटी ने केंद्र सरकार से हत्याकांड और इसके पीछे नशा तस्करों व राजनीतिक गिरोह की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कमेटी और परविंदर के अभिभावक 20 अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

इंसाफ मोर्चे ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों, विधायकों या नेताओं से इस्तीफा देकर धरने में शामिल होने का एलान किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री मान को भी उसी तरह कुर्सी छोड़नी चाहिए, जैसे लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाता है। किसान जत्थेबंदियों ने आरोपी अश्वनी कुमार की जायदाद जब्त कर गरीबों में बांटने की मांग की है। 
विज्ञापन


झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि हम केंद्र सरकार को मिलकर हत्याकांड व नशा गिरोह की साजिश व इसके गठजोड़ के अधीन चलते आ रहे नशा नेटवर्क की सीबीआई जांच करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सीबीआई जांच के बिना नशा नेटवर्क को तोड़ा नहीं जा सकता। उनका मानना है कि पंजाब सरकार यह बिल्कुल भी नहीं कर सकती। परविंदर की पत्नी मनप्रीत कौर ने सिविल अस्पताल में जयकारे लगाए। झोटा की मां अमरजीत कौर ने मुख्यमंत्री मान पर लापरवाही का आरोप लगाया।

शाह के मानसा आने पर विरोध करेगी एक्शन कमेटी
झोटा की हत्या के मामले में बनी एक्शन कमेटी ने फैसला लिया है कि 20 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के दौरान परविंदर सिंह झोटा के परिवार को मिलने का विरोध किया जाएगा।
कमेटी सदस्यों का कहना है कि वह परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह फौजी से अनुरोध करेंगे कि वह केंद्रीय गृह मंत्री से दूरी बनाए रखें।

एक्शन कमेटी ने भाजपा व केंद्र सरकार की नशा विरोधी कारगुजारी पर सवाल उठाते कहा कि देश अंदर नशों के बढ़ रहे पसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जरूरत व प्रभावशाली कदम नहीं उठाए गए। कमेटी अनुसार नशों का मुद सिर्फ पंजाब सरकार तक सीमित नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की भी इस संबंधी बड़ी जिम्मेवारी बनती है। एक्शन कमेटी की जिला प्रशासन के साथ पहली बैठक आज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें