फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी: चंडीगढ़ के चैतन्य गौड़ीय मठ में दिखेंगी भव्य झांकियां, उमड़ेंगे श्रद्धालु

Thu, 03 Sep 2026 09:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मठ प्रबंधन के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-20 में बड़ा मेला भी लगता है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी की तैयारियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जन्माष्टमी समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ कई आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया गया कि मठ कई वर्षों से जन्माष्टमी का भव्य आयोजन कर रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन


समारोह में करीब 55 प्रतिमाओं से सजी भव्य झांकी तैयार की गई है। इसके अलावा महाभारत के प्रसंग द्रौपदी चीरहरण को छह मिनट के विशेष प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी की गुफा की प्रतिकृति भी देखने को मिलेगी। बर्फ की सिल्ली से तैयार करीब आठ फुट ऊंची गुफा में तापमान लगभग 16 डिग्री रखा जाएगा। वहीं झांकी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक के माध्यम से लंका दहन का दृश्य भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


मठ प्रबंधन के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-20 में बड़ा मेला भी लगता है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इन झांकियों का उद्घाटन वीरवार शाम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन शाम चार बजे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर-20 में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें