फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में फंसे पंजाब के युवक: बोले-पांच दिन के लिए गए थे, अब खाने-पीने के लिए पैसे नहीं; घर वापसी की लगाई गुहार

Tue, 03 Mar 2026 04:46 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के चलते पंजाब के कई लोग दुबई में फंस गए हैं। बठिंडा के दो युवकों ने वहां से वीडियो जारी कर बताया कि वे अपने टूर प्लान के अनुसार केवल पांच दिन के खर्च के साथ ही दुबई पहुंचे थे लेकिन अब फ्लाइटें बंद होने और अनिश्चित स्थिति के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
दुबई एयरपोर्ट। - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा शहर के दो और युवक दुबई में फंस गए हैं। खाड़ी देशों में चल रही भीषण जंग के चलते वहां के सभी एयरपोर्ट और फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं, जिसके कारण सैकड़ों भारतीयों की तरह ये दोनों युवक भी स्वदेश लौटने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले ही एक प्रिंसिपल दंपती का दुबई से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत लौटने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की अपील की थी। उस मामले में पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने भी उनसे बातचीत की थी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था। अब शहर के रहने वाले अवनीश गोयल और दर्पण बंसल नाम के दो युवकों का वीडियो सामने आया है। 

वीडियो में दोनों ने बताया कि वे 27 फरवरी को पांच दिन की छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गए थे। उनकी वापसी की फ्लाइट 4 मार्च को निर्धारित थी लेकिन उनके पहुंचने के अगले ही दिन क्षेत्र में युद्ध छिड़ गया। हालात बिगड़ने के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिए गए और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके चलते उनकी वापसी की फ्लाइट भी कैंसिल हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने बताया कि वे अपने टूर प्लान के अनुसार केवल पांच दिन के खर्च के साथ ही दुबई पहुंचे थे लेकिन अब फ्लाइटें बंद होने और अनिश्चित स्थिति के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास सीमित संसाधन बचे हैं और वहां ठहरने, खाने-पीने और अन्य जरूरी खर्चों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। 

अवनीश और दर्पण ने पंजाब सरकार से अपील की है कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जल्द कोई व्यवस्था की जाए। उन्होंने बठिंडा के व्यापारी नेता अमित कपूर से भी सहायता की गुहार लगाई है। दोनों युवकों के परिवार वाले भी बठिंडा में बेहद परेशान हैं और लगातार उनके संपर्क में बने हुए हैं। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि दुबई में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि वे सकुशल अपने घर लौट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें