फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आईपीएस जी नागेश्वर राव पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के नए चीफ, IPS वरिंदर कुमार को पद से हटाया

Mon, 17 Feb 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

1995 बैच के आईपीएस जी नागेश्वर राव को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ बनाया गया है। विजिलेंस के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक खुद सीएम भगवंत मान के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आईपीएस जी नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ आईपीएस वरिंदर कुमार को पद से हटाया। उन्होंने तत्काल डीजीपी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। 1995 बैच के आईपीएस जी नागेश्वर राव को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ बनाया गया है। विजिलेंस के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक खुद सीएम भगवंत मान के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि विजिलेंस विभाग कार्यभार भी सीएम के पास है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ को हटाए जाने के दो दिन पहले पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, डीसी, एसएसपी को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस चीफ को हटाया जाना इसी संदर्भ में बड़ी कार्रवाई है। पंजाब सरकार आने वाले दिनों में ऐसी और कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें