श्रेयस काफी अनुभवी- पोटिंग
वहीं, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस के पास काफी अनुभव हैं। कप्तान के रूप में वह टीम को बेहतर करने के लिए बेहतर काम करेंगे। आईपीएल में मैंने पहले भी अय्यर के साथ समय बिताया है। पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि हमने कप्तान के रूप में श्रेयस को चुना है। उन्होंने खुद को इस टी-20 प्रारूप में माहिर खिलाड़ी साबित किया है।
अय्यर ने मुंबई को जिताई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
बता दें कि वर्ष 2024 में अय्यर के लिए यह एक शानदार साल रहा है। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 2024 के आईपीएल अभियान में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की। इसके अलावा उनके नेतृत्व में मुंबई ने अपनी दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।
पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने हैं। पीछले सीजन 2024 में शिखर धवन टीम के कप्तान थे। हालांकि उन्होंने बीच में ही रेस्ट ले लिया था और फिर टीम की कमान सैम करन और जितेश शर्मा ने संभाली थी। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में सिक्सर किंग युवराज सिंह पंजाब किंग्स के कप्तान बने थे। इसके बाद श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा को कमान सौंपी गई थी। उनके बाद महिला जयवर्धने, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज वेली, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा भी पंजाब किंग्स की कमान संभाल चुके हैं।
बीते साल टीम ने जीते थे कुल 5 मैच
बता दें कि श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार श्रेयस अय्यर के साथ पंजाब किंग्स अपना पहला आईपीएल खिताब जीतना चाहेगी। पिछले सीजन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम प्लेऑफ के लिए भी क्लालीफाई नहीं कर पाई थी। पंजाब ने 14 लीग मैचों में से कुल 5 में ही जीत हासिल की थी और नौ मैच में मुंह की खानी पड़ी थी।