सवाल : पंजाब में महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए कैसे काम किया जा रहा है
जवाब : सरकार की तरफ से जो भी योजनाएं चल रही है, पहले तो उनके प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को सही रूप से पोषण मिल रहा है या नहीं, इस बार का ध्यान रखा जा रहा है। 27 हजार आंगनवाड़ी महिला वर्कर हैं। पहले उनका तबादला नहीं हो पाता था। अगर किसी की शादी एक से दूसरे शहर में हो जाती थी तो उनको नौकरी छोड़नी पड़ती थी। यही कारण है कि उनके लिए नई नीति लेकर आएं, ताकि नई जगह पर उनका तबादला किया जा सकें।
सवाल : क्या महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विभाग किसी नई योजना पर काम कर रहा है?
जवाब : प्रदेश में इस समय 181 महिला हेल्पलाइन नंबर काम कर रहा है। इस नंबर को और प्रभावी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अभी फिलहाल स्टाफ की कमी व अन्य समस्याओं के कारण हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले सभी शिकायतों पर कार्रवाई करने में समय लगता है। यही कारण है कि इस हेल्पलाइन नंबर को प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए नये कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। एक एप बनाने पर भी काम किया जा रहा है, ताकि छेड़छाड़ की शिकायत आने वाले संबंधित महिला की लोकशन ट्रेक करके तुरंत उसके पास पहुंचा जा सकें। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस पर काम शुरू कर दिया गया है।