फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज वनडे: न्यू मुल्लांपुर में पहला इंटरनेशनल वनडे, पंजाब का पुत्तर शुभमन गिल करेगा कप्तानी

Fri, 02 Oct 2026 09:26 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

न्यू मुल्लांपुर का क्रिकेट स्टेडियम आज पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे की मेजबानी करेगा। वहीं पंजाब से ताल्लुक रखने वाले शुभमन गिल पहली बार घरेलू दर्शकों के बीच टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
न्यू मुल्लांपुर में आज भारत-वेस्टइंडीज वनडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पुत्तर शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को पीसीए न्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेगी।
विज्ञापन


मुकाबला दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले के साथ न्यू मुल्लांपुर का क्रिकेट स्टेडियम पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे की मेजबानी करेगा। लिहाजा यह दिन स्टेडियम के इतिहास में भी खास तौर पर दर्ज होगा। 

पीसीए के इस नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में अब तक क्रिकेट प्रशंसकों ने कई मुकाबले देखे हैं लेकिन शुक्रवार को पहली बार वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम के सामने सीरीज जीतने की चुनौती होगी, जबकि वेस्टइंडीज भी निर्णायक मुकाबले में जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। 
विज्ञापन


मुकाबले को पंजाब के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए और खास बना रही है शुभमन गिल की मौजूदगी। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले गिल पहली बार घरेलू दर्शकों के बीच टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनके अलावा दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी भी मुकाबले का आकर्षण बढ़ाएगी।

दो दिन में बिक गईं स्टूडेंट ब्लॉक की टिकटें 
मुकाबले को लेकर चंडीगढ़ और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर देखने की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्टूडेंट ब्लॉक की सभी टिकटें पहले दो दिन में ही बिक गईं।

एक ही फ्लाइट से पहुंचीं दोनों टीमें
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें वीरवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पहुंचीं। दोनों टीमें एक ही फ्लाइट से आईं। भारतीय टीम में सबसे पहले केएल राहुल एयरपोर्ट से बाहर आए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ी बस में सवार होकर शहर के निजी होटल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें