दर्शकों को ठंडा जूस बांटते अफगानी कप्तान
- फोटो : करुण शर्मा
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरे दिन अपना दबदबा कायम रखा। यह सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा और उसने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर समेट दी। भीषण गर्मी के बावजूद मैदान पर रोमांच कम नहीं हुआ है। गर्मी के कारण अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने दर्शकों को ठंडा जूस बांटा।