आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने अबोहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नारंग ने गांव दीवानखेड़ा में 30 रुपये लाख की लागत से बनी डिस्पेंसरी और 10 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी सेंटर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव दीवान खेड़ा में 25 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का नींव पत्थर भी रखा गया। इसी तरह गांव सप्पांवाली में भी 25 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर गांव दीवानखेड़ा के सरपंच सुनील कुमार, बीरबल कंबोज, भजन कंबोज, शेर चंद, लवप्रीत आंचला, ब्लॉक प्रधान रणजीत संधू, गांव सप्पांवाली से सरपंच कालू राम, ढाणी कालूराम से सरपंच धर्मपाल, संदीप कंबोज, ब्लॉक प्रधान बलदेव कंबोज सहित दोनों गांवों की पंचायतें और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।