फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन: जम्मू-कश्मीर में दिखेंगे पंजाब के बाजार के रंग; पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 07 Jun 2025 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब हर साल लाखों मीट्रिक टन चावल, गेहूं, दालें, कपास, मक्का और अन्य खाद्य पदार्थों की पैदावार करता है। जम्मू-कश्मीर का अत्यधिक इलाका पहाड़ी और दुर्गम है, जहां कई चीजों की पैदावार नहीं होती। ऐसे में पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक खाद्य रसायनों को पहुंचाने में अब आसानी होगी।
विज्ञापन
Chenab Bridge - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 1,178 फीट की ऊंचाई पर बने चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया। 
विज्ञापन


एफिल टावर से भी ऊंचा चिनाब रेलवे पुल न केवल सैन्य ताकत को दोगुना करेगा, बल्कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच व्यापार और कारोबार के नए रास्ते खोलेगा और इन्हें ऊंचाइयों पर भी ले जाएगा।
विज्ञापन


चिनाब रेलवे पुल से पंजाब के पर्यटन, संस्कृति और धरोहर की विरासत में नई ऊर्जा जगेगी। इससे1819 में महाराजा रणजीत सिंह के कश्मीर को अपने साम्राज्य में शामिल करने और इस क्षेत्र को अपनी सरकार-ए-खालसा का हिस्सा बनाने, 1812 में अतामोहम्मद को कश्मीर से भागने के लिए मजबूर करने और कश्मीर को स्वतंत्र कराने में मदद करने के इतिहास के पन्नों से लोगों को दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा। चिनाब रेलवे पुल जम्मू-कश्मीर का गेटवे बनेगा, जो हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली से लेकर पूरे भारत को आने वाले समय में इससे जोड़ेगा।

पाकिस्तान से हर जंग में फ्रंटलाइन में खड़े पंजाब में सैन्य ताकत होगी दोगुनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस कदर पाकिस्तान से बने जंग के माहौल में फ्रंटलाइन में खड़े जम्मू-कश्मीर और पंजाब में यह चिनाब रेलवे पुल सैन्य ताकत को दोगुना करेगा। उधमपुर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला में बने भारतीय सेना के ठिकानों से जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सैन्य ताकत को नया बल मिलेगा। दो दशकों से अधिक समय में बनकर तैयार हुआ चिनाव रेलवे पुल कश्मीर, कटरा से सीधे दिल्ली को जोड़ेगा।

पंजाब के रेलवे कॉरिडोर में होगा विस्तार

पंजाब से तालुक रखने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इन दिनों रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल बनने से आने वाले दिनों में पंजाब में रेल कॉरिडोर का विस्तार होगा, जोकि जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच नए रेल नेटवर्क को मजबूत करेगा। चिनाब रेलवे पुल के बनने से पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और सरहदी इलाके में रेल नेटवर्क के जरिये बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

उद्योगों को मिलेगी रफ्तार, जम्मू-कश्मीर बनेगा खपत का नया बाजार

पंजाब हर साल लाखों मीट्रिक टन चावल, गेहूं, दालें, कपास, मक्का और अन्य खाद्य पदार्थों की पैदावार करता है। जम्मू-कश्मीर का अत्यधिक इलाका पहाड़ी और दुर्गम है, जहां कई चीजों की पैदावार नहीं होती। ऐसे में पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक खाद्य रसायनों को पहुंचाने में अब आसानी होगी। इसके अलावा पंजाब में लोहा, स्टील, कपड़ा, फल और अन्य ऐसी चीजों की पैदावार और उत्पादन होता है, जिसकी खपत पर अब सीधा असर पड़ेगा। चिनाब रेलवे पुल से पंजाब के उद्योग, कारोबार और कृषि पैदावार की खपत बढ़ेगी। आज भी बड़ी संख्या में पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क मार्ग के जरिये लाखों टन माल का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें