पंजाब के अमृतसर में कुत्तों ने स्कूल जा रहे आठ साले के बच्चे को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, पांव और कान को काट खाया जिससे उसकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों का झुंड आठ साल के मासूम रणजीत सिंह की जान ले गया। सोमवार सुबह स्कूल जाते समय कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणजीत गांव के ग्राउंड की तरफ भागा, लेकिन कुत्तों ने वहां उसे घेर लिया और बुरी तरह नोच डाला।
विज्ञापन
हमले में उसके सिर और पांव में गंभीर चोटें आईं हैं। कुत्ते बच्चे का दायां कान भी खा लिया। घटना के बाद ग्राउंड में खेलने पहुंचे बच्चों ने उसका शव देखा तो गांव में सूचना दी।
रणजीत तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार में सबसे छोटा था। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले रणजीत की मौत से घर में मातम पसरा है। गांव वालों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चलता है।
विज्ञापन
ग्राउंड में मिला शव, गांव में फैली दहशत
जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे के शरीर की हालत देखकर हर कोई सहम गया। परिजनों के अनुसार, कुत्तों के हमले में रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना ने गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, शव को अस्पताल पहुंचाया गया है और धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस संबंधित विभाग को पत्र लिखकर गांव में आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण करने के लिए कहेगी। इसके अलावा डीसी को भी घटना से अवगत करवाया जाएगा।