मंगलवार की बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई थी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं बुधवार की तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया है।
चंडीगढ़ में मंगलवार को हुई राहत की बारिश के बाद बुधवार को मौसम एकदम साफ हो गया। सुबह से ही आसमान से बादल गायब रहे और तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण शहर में उमस का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। जहां मंगलवार की बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई थी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं बुधवार की तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के सीजन में बारिश के ठीक बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने से उमस बढ़ना स्वाभाविक है। आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।