फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur: होमगार्ड जवान ने सर्विस राइफल से गोली मार की आत्महत्या, जिला प्रशासन परिसर में तैनात था

Tue, 25 Feb 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

कमलजीत के बेटे ने कहा कि उसके पिता काफी समय से बीमार थे और इसीलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर में चंडीगढ़ रोड स्थित जिला प्रशासन परिसर में तैनात एक होम गार्ड ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव नारू नंगल निवासी कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


कमलजीत पंजाब होम गार्ड में जवान था और जिला प्रशासनिक परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। मिली जानकारी के मुताबिक, कमलजीत सिंह की मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे मौत हो गई। कमलजीत को उनकी सरकारी बंदूक से गोली लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि वह बाथरूम गया था और जब वापस आया तो देखा कि कमलजीत का शव पड़ा हुआ था। कमलजीत के बेटे ने कहा कि उसके पिता काफी समय से बीमार थे और इसीलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें