फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप सरकार ने बढ़ाए इंटर्न डॉक्टरों के मान-भत्ते, जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स की सैलरी भी बढ़ी

Thu, 24 Jul 2025 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के मान-भत्ते बढ़ाने का एलान किया है। इसके अलावा जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स चिकित्सकों के वेतन में भी बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
डॉक्टर्स - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में इंटर्न, जूनियर व सीनियर रेजिडेंटों के मानभत्तों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। कॉलेजों में 907 इंटर्न, 1408 जूनियर व 754 सीनियर रेजिडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा। इंटर्न के लिए अब मानभत्तों की नई दर 22,000 रुपये, जूनियर रेजिडेंट के लिए 76,000 से 78, 000 रुपये व सीनियर रेजिडेंट के लिए 92,000 से 94,000 रुपये रहेगी। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने कहा कि इंटर्न के लिए मानभत्ता 15 हजार से बढ़ाकर 22 हजार रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। जूनियर रेजिडेंटों के लिए नए मानभत्ता ढांचे में मौजूदा 67,968 रुपये प्रति महीना से बढ़कर पहले साल में 76,000 रुपये, दूसरे साल में 77,000 रुपये और तीसरे साल में 78,000 रुपये हो जाएंगे। इसी तरह, सीनियर रेजिडेंटों को उनके मौजूदा 81,562 रुपये प्रति महीना से बढ़ा कर पहले साल में 92,000 रुपये, दूसरे साल में 93,000 रुपये और तीसरे साल में 94,000 रुपए मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि इन मानभत्तों पर सालाना व्यय, जो वर्तमान में 204.96 करोड़ रुपये है, बढ़ोतरी के बाद 238.18 करोड़ रुपये हो जाएगा। वित्तमंत्री ने भरोसा दिया कि पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे और सेवाओं के निरंतर विकास और सुधार के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें