फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमपीवी वायरस: पंजाब में अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की शुरू; मंत्री बोले- घबराएं नहीं

Tue, 07 Jan 2025 10:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल पंजाब में कोई मरीज नहीं आया है।  राज्य में टेस्टिंग शुरू कर दी है, ताकि समय रहते मरीजों का पता लगाया जा सके। सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड व बेड तैयार हैं।
विज्ञापन
एचएमपीवी - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की भारत में दस्तक के बाद केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को सतर्क रहने के लिए बोला है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बैठक करके सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य में टेस्टिंग शुरू कर दी है, ताकि समय रहते मरीजों का पता लगाया जा सके। सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड व बेड तैयार हैं। फिलहाल पंजाब में कोई मरीज नहीं आया है।

मंत्री ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन छोटे बच्चों व बुजुर्ग मरीजों को ऐहतियात बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनकी इम्युनिटी कम होती है। यह 20 साल पुराना वायरस है और बहुत ही माइल्ड है। इससे कोई खतरा नहीं है। इसमें खांसी व जुकाम होता है और दूसरे फ्लू की तरह ही लोग एक दूसरे के संपर्क में आकर चपेट में आ जाते हैं। अगर किसी को खांसी व जुकाम है तो यह बेहतर है कि वह मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को नियमित रूप से अपने हाथ धोने चाहिए और मुंह व नाक पर हाथ नहीं लगाने चाहिए। राज्य सरकार की अमृतसर में लैब तैयार है, जहां वायरस की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें