मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस साल 1 जून से लेकर अब तक शहर में कुल 416.6 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा इस अवधि के सामान्य कोटे से करीब 26.3 फीसदी कम है।
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। इससे सुबह आफिस जा रहे लोगों और स्कूल जा रहे बच्चों को खासी दिक्कत हुई। वहीं गुरुवार को भी सिटी में तेज हवा के साथ आई तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई थी।
विज्ञापन
वहीं तेज बरसात से सड़कें पानी में डूब गईं। इससे कई जगह जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस साल 1 जून से लेकर अब तक शहर में कुल 416.6 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा इस अवधि के सामान्य कोटे से करीब 26.3 फीसदी कम है।
चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 14 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक एक चेतावनी जारी की है। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का माैसम शुष्क रहा और बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।
इस वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसने लोगों को उमस का अहसास कराया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 88 फीसदी तक पहुंच गया जिसके कारण काफी चिपचिपी गर्मी महसूस की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 17 अगस्त तक मौसम पूरी तरह मेहरबान रहने वाला है। 14 से 16 अगस्त तक इन तीन दिनों के दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद है।
इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाएगा जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा। 17 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दिन तापमान में और गिरावट आएगी और यह 31 डिग्री तक लुढ़क सकता है।