27 और 28 जुलाई को चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 27 से 29 जुलाई तक शहर समेत पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
इस अवधि के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और ट्राइसिटी में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को घने बादलों के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 27 और 28 जुलाई को चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।
पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह बारिश और दिन में धूप निकलने से उमस बनी रही, लेकिन आगामी दिनों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट और मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है।