फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आसमान से बरस रही आग: 45.4 डिग्री पर झुलसा बठिंडा, आज भी रहेगा हीट वेव का प्रकोप

Wed, 21 May 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने 23 मई से चार दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आसमान से आग बरस रही है। 45.4 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म है। मंगलवार को पंजाब के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर हो गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज भी पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव का प्रकोप रहने और वार्म नाइट का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ बुधवार को कुछ जगह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। वीरवार को भी वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 23 मई से पंजाब में मौसम के मिजाज बदलने जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने 23 मई से चार दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 25.1 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 42.4 डिग्री, लुधियाना का 41.6 डिग्री, पटियाला का 39.8 डिग्री, पठानकोट का 40.5 डिग्री, होशियारपुर का 39.6 डिग्री, एसबीएस नगर का 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.7 डिग्री, लुधियाना का 29.1 डिग्री, पटियाला का 28.6 डिग्री, बठिंडा का 29.6 डिग्री, फाजिल्का का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 28.1 डिग्री, होशियारपुर का 26.3 डिग्री व जालंधर का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें