फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता काका सिंह कोटड़ा की तबीयत बिगड़ी: फरीदकोट जेल में बंद हैं, सांस लेने में आई परेशानी

Tue, 01 Sep 2026 09:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

बीकेयू सिद्धूपुर के प्रमुख और एसकेएम गैर-राजनीतिक के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला ने दावा किया कि जेल में बंद करीब पांच अन्य किसानों की सेहत भी खराब है और सभी को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकेयू सिद्धूपुर के जेल भरो आंदोलन के तहत फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर बीकेयू सिद्धूपुर के प्रमुख और एसकेएम गैर-राजनीतिक के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। डल्लेवाला ने आरोप लगाया कि कोटड़ा की सेहत पिछले तीन दिनों से ही खराब थी, लेकिन उन्हें अब अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद करीब पांच अन्य किसानों की सेहत भी खराब है और सभी को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी किसान की हालत बिगड़ने पर पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, प्रशासन और जेल प्रशासन जिम्मेदार होंगे। कोटड़ा को हथकड़ी लगाए जाने पर भी डल्लेवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान स्वेच्छा से जेल गए हैं, फिर उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें