फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया का करीबी गिरफ्तार: पैसों का लेन-देन; पूर्व मंत्री ने गुलाटी के जरिये शिमला व दिल्ली में बनाई प्रॉपर्टी

Sun, 30 Nov 2025 11:06 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

विजिलेंस ब्यूरो ने शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। मजीठिया पहले से ही आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में हैं। 
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब कंपनी आकाश स्प्रीति, यूवी एंटरप्राइज और एडी एंटरप्राइजिज के जरिए गुलाटी और मजीठिया के बीच पैसे के लेन-देन हुआ था। इसके अलावा गुलाटी के जरिये पूर्व मंत्री ने हिमाचल के शिमला और दिल्ली में संपत्तियां बनाई थीं। मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। इसके बाद विजिलेंस ने हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें