फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Flood: वित्तमंत्री चीमा ने केंद्र पर कसा तंज, बोले- अफगानिस्तान को सहायता, पंजाब की मदद में झिझक क्यों?

Thu, 04 Sep 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं। लोगों को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। बाढ़ से सूबे में 37 लोगों की जान जा चुकी है। 1400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से अपील की है कि जिस तरह वह तालिबान शासित अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर सहायता भेज रही है, उसी तरह पंजाब के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाए। उन्होंने सवाल किया कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब को वित्तीय और मानवीय सहायता देने में देरी और झिझक क्यों हो रही है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब, जिसने लगातार देश की अन्न सुरक्षा और आर्थिक ताकत में योगदान दिया है, को मुश्किल की घड़ी में तुरंत और पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए। केंद्र बाढ़ प्रभावित नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता दे और राहत पैकेज, बुनियादी ढांचे की सहायता तथा पुनर्वास के कार्यों को तेज करे। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में खुले दिल से दान देने की अपील भी की।

इसी दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उपभोक्ताओं के हित में जीएसटी दरों की कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही इसकी मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि नए दो स्लैब जीएसटी दर ढांचे के लाभ आम लोगों तक पहुंचने चाहिए ताकि महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। चीमा ने केंद्र सरकार से राज्यों को जीएसटी मुआवजा जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि यह वित्तीय स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है, खासकर तब जब कई राज्य इस समय चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab Flood: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी 110 किमी लंबी फेसिंग क्षतिग्रस्त, 90 बीएसएफ चौकियां पानी में डूबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें