फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दर्दनाक हादसा: मनाली से लौट रहे गुजरात के युवक की मौत, कार से टक्कर के बाद ट्रक में घुसी बाइक

Fri, 11 Sep 2026 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

मनाली से लौट रहे युवक की कीरतपुर साहिब में गांव मसेवाल के पास कार से टक्कर हो गई। कार रॉन्ग साइड से आ रही थी जिस कारण ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बाइक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीरतपुर साहिब में गांव मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मनाली की तरफ से दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिप कर लौट रहे गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पांड्या की दर्दनाक मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक उत्सव अपनी बाइक पर सवार होकर मसेवाल के पास पहुंचा था। 

विज्ञापन


रॉन्ग साइड से आ रही कार से हुई टक्कर
इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ट्रक से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसआई पवनदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान उत्सव पांड्या पुत्र विवेक पांड्या, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर उन्हें शव सौंप जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें