फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पंजाब दौरे पर रहेंगे राज्यपाल कटारिया: पटियाला में अधिकारियों से करेंगे बैठक, संगरूर का भी करेंगे दौरा

Thu, 11 Sep 2025 10:54 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब को  केंद्र सरकार द्वारा 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि केंद्र ने यह आर्थिक मदद वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत के लिए जारी की है।
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया, पंजाब राज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह सुबह साढ़े 10 बजे भंकरपुर, एसएएस नगर (मोहाली) जाएंगे। वहीं, सुबह 11:40 मिनट पर वह पटियाला के घनौर में जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 पर वह देवीगढ़ पटियाला का दौरा करेंगे। दोपहर बाद तीन बजे राज्यपाल पटियाला जिला प्रशासन से बैठक करेंगे। वहीं शाम सवा पांच बजे राज्यपाल संगरूर के खनूरी में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करेंगे।   
विज्ञापन


पंजाब को  केंद्र सरकार द्वारा 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि केंद्र ने यह आर्थिक मदद वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत के लिए जारी की है। नुकसान का पूरा आकलन होने के बाद और राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार की टीम भी पंजाब का दौरा करके गई है। कृषि मंत्री से लेकर अन्य भी पंजाब का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने खुद भी दौरा किया है। जो भी घर, पशु व अन्य नुकसान हुआ है उसके विस्तृत आकलन के बाद ही बाकी मदद की जा सकती है। 

कटारिया ने कहा कि केंद्र का मदद करने का एक फार्मूला होता है। आपदा का पैसा वैसे ही राज्यों के खातों में आ जाता है। मौसम विभाग के साथ ही एनडीआरएफ समेत सभी विभागों से पीएम ने पूछा है कि केंद्र को उन सभी जरूरी उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाए जिनकी विभागों को आवश्यकता है।
विज्ञापन


राज्य में गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, होशियारपुर और पठानकोट सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। इनमें करीब 85 फीसदी आबादी बाढ़ प्रभावित है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक कारणों के साथ-साथ मानवजनित गतिविधियां भी बार-बार बाढ़ आने की प्रमुख वजह बन रही हैं। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, एडवाइजरी जारी, प्रभावित क्षेत्रों में लगाए कैंप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें