फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala: बंबीहा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, नाके पर रोकने के दाैरान पुलिस पर की फायरिंग; हथियार बरामद

Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर बताया कि नाका अभियान के दौरान, आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर लिया और उन्हें उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह एक बड़ी डकैती की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन




डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर बताया कि नाका अभियान के दौरान, आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर लिया और उन्हें उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 4 हथियार, 1 जिगाना पिस्तौल, 3 पिस्तौल (.30 और .32 बोर) कारतूस बरामद किए गए हैं। 

सतनाम सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सरम सिंह और दीपक सिंह नशीले पदार्थों के व्यापार से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें