फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की नौकरानी क्लब में करती थी मौज: नयागांव में डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, नयागांव

सार

नौकरानी की जीवनशैली बदलने पर मालिक को शक हुआ। नौकरानी महंगे क्लबों में जाती थी। वहीं नौकरानी ने हवाई यात्रा भी की। इसके बाद घर में रखे गए गहनों की जांच की गई जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये के गहने गायब मिले। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांसल क्षेत्र में एक घर से करीब डेढ़ करोड़ के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी होने के मामले में नयागांव पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घर में बीते करीब 13 साल से नौकरानी के तौर पर काम कर रही रैनू लामा, उसकी सहेली काजल तथा दो सुनार बृजेश और निशांत वर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रैनू लामा इस चोरी की मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से रैनू लामा की जीवनशैली में अचानक बदलाव देखने को मिला। वह अपने दोस्तों और परिचितों के साथ चंडीगढ़ के महंगे क्लबों में पार्टियां करने लगी थी। इसके अलावा उसके द्वारा हवाई यात्रा करने और महंगी मौज-मस्ती पर रकम खर्च किए जाने की जानकारी भी सामने आई। रैनू की बदली हुई जीवनशैली को देखकर मकान मालिक पंकज गुप्ता को उस पर शक हुआ। इसके बाद घर में रखे सोने के आभूषणों की जांच की गई तो कई गहने गायब मिले। इस संबंध में पंकज गुप्ता की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सुनार को बेचती थी चोरी के गहने 
जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि रैनू लामा घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण चंडीगढ़ के एक सुनार को बेचती थी। पुलिस के अनुसार, चोरी से मिली रकम का इस्तेमाल वह क्लबों में पार्टियां करने, मौज-मस्ती और हवाई जहाज से यात्रा करने में करती थी। जांच में उसकी सहेली और दो सुनारों की भूमिका भी सामने आने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई
नयागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई वरिंदर सिंह और हवलदार जगसीर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
अब तक यह सामान बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों से करीब 281.770 ग्राम वजन के पिघले हुए सोने के बिस्कुटनुमा टुकड़े, चार ग्राम वजन की सोने की चेन, 2.330 ग्राम वजन के सोने के झुमकों की एक जोड़ी। पत्थरों  सहित 10.410 ग्राम वजन का सोने और पुखराज का आभूषण।पत्थरों सहित 16.410 ग्राम वजन के सोने के अन्य आभूषणों की एक जोड़ी। 4.990 ग्राम वजन का सोने का सिक्का बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें