फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना उपचुनाव: कांग्रेस नेता आशु का बड़ा दावा, कहा- लुधियाना से चलेगी बदलाव की आंधी...आप ने किया विश्वासघात

Sun, 23 Mar 2025 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने दावा किया है कि लुधियाना उपचुनाव से बदलाव की आंधी चलेगी और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने सीएम मान पर जमकर जुबानी हमला भी किया है। 
विज्ञापन
भारत भूषण आशु - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना पश्चिमी सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने नेता उपचुनाव के लिए सक्रिय हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात कर आशु ने प्रदेश की लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव के अलावा संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


इस दौरान आशु ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी सीट के उपचुनाव से पंजाब में बदलाव की आंधी चलेगी, जोकि 2027 में एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाएगी। आशु ने कहा कि पंजाब आप सरकार के तहत शासकीय संकट का सामना कर रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, गैंगस्टर्स सड़कों पर राज कर रहे हैं, कारोबार भाग रहे हैं और पंजाब के लोग यह सोच रहे हैं कि असल में शासन कौन कर रहा है।

आशु ने आरोप लगाए कि पंजाब की मौजूदा आप सरकार प्रदेश की समस्याओं को हल करने की जगह राजनीतिक खेल खेल रही है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में एक राज्यसभा सांसद को मैदान में उतारने का निर्णय साफ तौर पर यह दिखाता है कि उनकी प्राथमिकता पंजाब नहीं, बल्कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए एक राज्यसभा सीट सुरक्षित करना है। वे पंजाब को एक मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि एक दिल्ली में बैठे नेता की महत्वाकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। आशु ने कहा कि आप सरकार ने गुरप्रीत सिंह गोगी के परिवार से विश्वासघात किया है, जिन्हें टिकट देने का वादा किया था। उन्हें झूठे आश्वासन देकर धोखा दिया गया और एक बार फिर यह साबित कर दिया गया कि उनके लिए सत्ता सिद्धांतों से अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


लुधियाना पश्चिमी चुनाव के लिए भाजपा ने प्रभारी-सह प्रभारी लगाए
पंजाब के लुधियाना पश्चिमी सीट पर उप चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी लगाए हैं। प्रदेश इकाई के महासचिव राकेश राठौर ने जो आदेश जारी किए हैं, उसमें पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को उप चुनाव के लिए इंचार्ज लगाया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सांपला को पार्टी ने कोइंचार्ज लगाया है। पार्टी की ओर से इस सीट पर उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया जाना है। सूत्रों की मानें तो कई नेताओं के नाम प्रभारी विजय रूपाणी के पास पहुंच चुके हैं, इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें