फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: पंजावा नहर टूटने से अबोहर में बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी; फसलें भी डूबी

Mon, 12 May 2025 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

किसान सोना सिंह संधू ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें नहर टूटने का पता चला जिस पर उन्होंने नहरी विभाग को सूचित किया लेकिन सुबह 10 बजे तक भी कोई अधिकारी नहर बांधने नहीं पहुंचा और न ही पीछे से पानी कम करवाया गया।
विज्ञापन
नहर में दरार से लोगों के घरों में घुसा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की रात को आए तेज अंधड़ के चलते अबोहर तहसील में ढाणी शफी के निकट पंजावा नहर में कटाव आ गया और पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गई। 
विज्ञापन


किसान सोना सिंह संधू ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें नहर टूटने का पता चला जिस पर उन्होंने नहरी विभाग को सूचित किया लेकिन सुबह 10 बजे तक भी कोई अधिकारी नहर बांधने नहीं पहुंचा और न ही पीछे से पानी कम करवाया गया। किसानों ने नरमा, मूंगी, हरा चारा आदि बीज रखा था, वह तबाह हो गया।
 
नहरी विभाग के कार्यकारी इंजीनियर विनोद सुथार ने बताया कि विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर आज सुबह मौके का मुआवजा किया। नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया है। कल तक नहर को बांध कर फिर से नहर में पानी चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें