फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तेजधार हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, लूट की बना रहे थे योजना; पुलिस ने दबोचा

Thu, 10 Sep 2026 03:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे पांच युवकों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैमुअल मसीह उर्फ बिल्ला, गुरतेज सिंह उर्फ अर्श, गोरा सिंह उर्फ गोल्डी, सुखदेव सिंह उर्फ ज्ञानी और हरमिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कापा, एक कृपाण, दो खंडे और एक गरारी बरामद की है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी तिकोनी चौक के पास जांच कर रही थी। 

इसी दौरान सूचना मिली कि मोगा रोड दाना मंडी में सुनसान जगह पर कुछ युवक हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों को काबू कर लिया। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पिछली वारदातों संबंधी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें