फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर ANTF की कार्रवाई: जलालाबाद में कार से 30 किलो हेरोइन बरामद, तीन नाैजवान गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 11:21 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद

सार

आरोपी फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके से हेरोइन की खेप लेकर फाजिल्का की ओर जा रहे थे। तीनों आरोपी वरना कार नंबर पीबी 77 5973 में सवार थे।
विज्ञापन
हेरोइन की बड़ी खेप बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, आरोपी फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके से हेरोइन की खेप लेकर फाजिल्का की ओर जा रहे थे। तीनों आरोपी वरना कार नंबर पीबी 77 5973 में सवार थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान हंस प्रीत, अनमोल प्रीत व आकाश सिंह निवासी फिरोजपुर व गांव गुलाम पतरा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाके में पहुंचाई गई थी। सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें