फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग: अस्पताल में डॉ. अनिलजीत कंबोज से मिले सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

Sun, 06 Jul 2025 01:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम के संचालक और पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज पर दो अज्ञात युवकों ने क्लिनिक में घुसकर फायरिंग कर दी थी। डॉक्टर को दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल से मिलते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा के कोट ईसे खां में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री तानिया के पिता पर बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग के बाद डॉ. अनिलजीत कंबोज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. अनिलजीत कंबोज मोगा में हरबंस नर्सिंग होम के संचालक हैं। रविवार को डॉक्टर अनिलजीत कंबोज का हाल-चाल जानने के लिए पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मोगा पहुंचे। 

विज्ञापन


सेहत मंत्री ने अस्पताल में डॉक्टर कंबोज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी और इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ मोगा के डिप्टी कमिश्नर, एडीसी, एसएसपी के अलावा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और विधायक देवेंद्र सिंह लाडी भी मौजूद रहे। डॉक्टर कंबोज की बेटी तानिया भी इस मौके पर अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन


डॉ. बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉक्टर अनिलजीत कंबोज नेक दिल इंसान और मरीजों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले डॉक्टर हैं। उनकी सेहत को लेकर डीएमसी और मेडिसिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बेंच बनाई गई है, ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। 

सेहत मंत्री ने कहा कि मरीज बनकर एक डॉक्टर को धोखे से गोली मारने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, ताकि इस तरह की हरकर दोबारा कोई न करे। मोगा पुलिस व पंजाब पुलिस मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो युवक इस तरह की अपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, वे सुधर जाएं, नहीं तो जेल की सलाखें उनका इंतजार कर रही हैं। 
विज्ञापन


डॉ. बलबीर सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में अगर कोई मरीज या अन्य व्यक्ति डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बदसलूकी करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार नशे और गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े नौजवानों को सुधारने का मौका दे रही है और उनके लिए रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन जो लोग बुरे काम करेंगे, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें