फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रेत कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बेटी की गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 05:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

पंजाब के लुधियाना में एक रेत कारोबारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में वह और उसकी बच्ची घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
लुधियाना में रेत कारोबारी पर फायरिंग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना महानगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अपनी बहन से मिलकर बेटी के साथ घर लौट रहे फिरोजपुर के रेत कारोबारी जसपाल सिंह की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एक गोली जसपाल सिंह के सीने के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा लगी। गोली लगने से प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जसपाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि प्रिया की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आने वाली एल्डिको चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

कार धीमी होते ही बरसाईं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी रेत कारोबारी जसपाल सिंह अपनी बेटी प्रिया के साथ लुधियाना में अपनी बहन से मिलने आए थे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात के बाद तड़के करीब चार बजे दोनों कार से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार एल्डिको चौकी के पास पहुंची और धीमी हुई, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।हमलावरों की ओर से चलाई गई पहली गोली कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली जसपाल सिंह के सीने के पास से गुजरते हुए बगल में बैठी उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा लगी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता की हालत खतरे से बाहर, बेटी की स्थिति गंभीर

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। जसपाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि उनकी बेटी प्रिया की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं एसीपी?

एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें