फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सैलून पर फायरिंग: बाइक पर आए थे हमलावर, जमकर बरसाई गोलियां; क्या बोले मालिक?

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली में एक सैलून पर बुधवार रात को बाइक सवारों ने गोलियां चला दीं। सैलून मालिक का कहना है कि उन्हें रंगदारी के पहले फोन आ चुका है जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी। इस घटना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मोहाली में सैलून पर फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक हेयर सैलून को निशाना बनाकर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, वारदात में किसी के मारे जाने या घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार सेक्टर-80 स्थित हेयर मास्टर सैलून में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने सैलून की ओर कथित तौर पर गोली चला दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हेयर मास्टर सैलून की मालिक मैडम रश्मीत कपूर और साहिल कपूर को पहले भी फिरौती के लिए कॉल आने की बात सामने आई है। इसी के चलते उन्हें चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। ऐसे में सैलून के बाहर गोली चलाए जाने की घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस को सैलून के मैनेजर से फायरिंग की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने हेयर सैलून और उसकी जगह पर गोलियां चलाईं। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके को जांच के लिए अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए।
 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 308 के तहत केस दर्ज किया है। जांच टीमों की ओर से सैलून और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों ने कितने राउंड फायर किए और वारदात में कितने लोग शामिल थे।

संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की गतिविधियों और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

क्या सैलून मालिक को पहले मिली थी धमकी?
जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि क्या सैलून या उसके मालिक को पहले किसी तरह की धमकी मिली थी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि जिस व्यक्ति को कथित तौर पर निशाना बनाया गया, उसे पहले चंडीगढ़ पुलिस या पंजाब पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी या नहीं।फिलहाल पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारण का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमलावरों ने सैलून को ही क्यों निशाना बनाया और इसके पीछे क्या मकसद था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें