फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं के लिए बनाई टेंट सिटी में लगी भीषण आग, 13 कमरे चढ़े आग की भेंट

Mon, 13 Jul 2026 10:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल

सार

आग से किसी भी तरह के जानी नुकसान की जानकारी नहीं आई है। वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
टेंट सिटी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बनी टेंट सिटी के अंगमपुर गांव के पास सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं वाले 13 कमरे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। आग की सूचना मिलते ही एसडीएम आनंदपुर साहिब सुखपाल सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। आसपास के लोगों और आईटीआई के छात्रों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्निशमन विभाग की गाड़ियां देर से पहुंचीं। एसडीएम सुखपाल सिंह ने बताया कि 13 टेंट आग की भेंट चढ़े हैं। इन टेंटों में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने आग के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने के आदेश टेंट सिटी का रखरखाव करने वाली कंपनी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें