सीआईए स्टाफ और बीएसएफ ने चार तस्करों को काबू कर उनके पास से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल व दो लाख पांच हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। तीन तस्कर फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक तस्कर फाजिल्का का रहने वाला है।
फिरोजपुर पुलिस ने 22 किलो हेरोइन, दो पिस्टल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इन्हें काबू किया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर के डीआईजी ने बताया कि सीआईए स्टाफ और बीएसएफ ने चार तस्करों को काबू कर उनके पास से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल व दो लाख पांच हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। तीन तस्कर फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक तस्कर फाजिल्का का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान प्रताप, जगजीत, मलूक व कर्ण के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम भारत में पहुंची है। आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध है।