राजविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि एसएचओ सुनीता रानी उनसे रिश्वत की मांग कर रही थीं। यह रिश्वत किसी मामले में मदद करने के एवज में मांगी जा रही थी। फिरोजपुर विजिलेंस की इंस्पेक्टर गगनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की।
फिरोजपुर विजिलेंस ने मोगा के कोट ईसे खां थाने की एसएचओ सुनीता रानी को गिरफ्तार किया है। उन्हें शनिवार देर शाम 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई राजविंदर सिंह निवासी नूरपुर हकीमा, मोगा की शिकायत के आधार पर की गई।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया था। राजविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि एसएचओ सुनीता रानी उनसे रिश्वत की मांग कर रही थीं। यह रिश्वत किसी मामले में मदद करने के एवज में मांगी जा रही थी। फिरोजपुर विजिलेंस की इंस्पेक्टर गगनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की। सुनीता रानी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विजिलेंस कार्यालय ले जाया गया। वहां उनसे देर रात तक पूछताछ की गई। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।