फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: महिला कोरियर कर्मी से मारपीट, होटल मालिक ने पीटा, छीना फोन; क्या बोली पीड़िता?

Wed, 10 Jun 2026 06:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

होटल मालिक पर घर पर पार्सल देने आई महिला कोरियर कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप लगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं शहर की पॉश कॉलोनी हीरा बाग में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक होटल मालिक पर घर पर पार्सल देने आई महिला कोरियर कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप लगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही कई जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की।
विज्ञापन




पीड़ित महिला कर्मजीत कौर, निवासी जगराओं, ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से एक कोरियर कंपनी में काम कर रही है और ग्राहकों के घर-घर जाकर पार्सल पहुंचाती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह हीरा बाग में स्थित एक होटल मालिक के घर पार्सल देने गई थी। पार्सल की पेमेंट पहले से हो चुकी थी, इसलिए उसने घर के बाहर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को पार्सल सौंप दिया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, जब वह वापस जाने लगी तो गार्ड ने कहा कि साहब आपको अंदर बुला रहे हैं। कर्मजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले भी संबंधित व्यक्ति के पास कोई 700 रुपये का पार्सल आया था, जोकि गलत निकला होगा तो उसने होटल मालिक को पार्सल रिटर्न करने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर होटल मालिक उससे उलझ पड़ा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि होटल मालिक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। उसने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकली और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां से उसे संबंधित थाने में शिकायत देने के लिए कहा गया। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कर्मजीत कौर ने बताया कि उसने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज आत्मा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। महिला के बयानों और जांच के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी।

इस मामले में मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान भरपूर सिंह छज्जावाल ने कहा कि यदि पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो संगठन एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है और अपनी 16 वर्षीय बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। ऐसे में उसके साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें