फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कर्ज के बोझ से हारा एक और किसान, जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड; फसल की लागत ना मिलने से था परेशान

Sun, 19 Jul 2026 04:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम

सार

पंजाब के सुनाम में एक किसान ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। किसान पर 20 लाख रुपये कर्ज था। फसल की सही लागत ना मिलने से किसान परेशान था। 
विज्ञापन
सुनाम में किसान ने किया सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के इकाई अध्यक्ष के बेटे ने कर्ज से तंग आकर सुसाइड कर लिया। सुनाम ब्लॉक के गांव खड़ियाल में कर्ज से परेशान किसान ने अपने खेत में जहरीली वस्तु निगल ली। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र दलीप सिंह  के रूप में हुई है।

विज्ञापन


20 लाख रुपये का था कर्ज
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सुनाम ब्लॉक के प्रेस सचिव राम सरन सिंह उगराहां और प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक कनकवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक किसान दर्शन सिंह के सिर पर सरकारी बैंकों और निजी स्रोतों (आढ़तियों आदि) का 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। फसल की सही लागत न मिलने और लगातार हो रहे घाटे के कारण किसान कर्ज चुकाने में असमर्थ था। पिछले काफी समय से किसान मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी हताशा में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 
 

विज्ञापन

गौरतलब है कि मृतक किसान दर्शन सिंह के पिता दलीप सिंह बीकेयू एकता उगराहां की खड़ियाल इकाई के अध्यक्ष हैं। किसान आंदोलन और हक की लड़ाई लड़ने वाले परिवार के घर हुए इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

यूनियन नेताओं ने की कर्ज माफ करने की मांग
यूनियन के नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का पेट भरने वाला किसान और मजदूर लगातार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार का पूरा कर्ज तुरंत माफ किया जाए। परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को सहारा मिल सके। सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें