गांव खैरे के उताड़ के रहने वाले युवक अमृतपाल सिंह पुत्र जुगराज सिंह, जो पिछले दिनों गलती से पाकिस्तानी सरहद पार कर गया था, की वतन वापसी के प्रयास तेज हो गए हैं।
पंजाब के फिरोजपुर के साथ लगते भारत पाकिस्तान सीमा पर गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान गए किसान अमृतपाल अभी भी पाकिस्तान में है। किसान की वतन वापसी की आस लगाए परिवार को चिंता सता रही है। 23 वर्षीय किसान अमृतपाल 18 दिन से पाकिस्तान में है। फिरोजपुर जिले के खैरे के उत्तर गांव निवासी अमृतपाल सिंह 21 जून को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अपने खेत में काम करने गया था। गलती से वह पाकिस्तान की सीमा लांघ गया था।
विज्ञापन
गांव खैरे के उताड़ के रहने वाले युवक अमृतपाल सिंह पुत्र जुगराज सिंह, जो पिछले दिनों गलती से पाकिस्तानी सरहद पार कर गया था, की वतन वापसी के प्रयास तेज हो गए हैं। अमृतपाल की वापसी के लिए फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने बीएसएफ के डीजीपी से नई दिल्ली में मुलाकात कर पूरा मामला अवगत कराया।
सांसद ने डीजीपी से पंजाब-पाकिस्तान बॉर्डर पर तारों के अंदर किसानों की जमीनों से जुड़ी मुश्किलों पर भी खुलकर बात की और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा। बातचीत के दौरान सांसद शेर सिंह घुबाया ने बताया कि इस मीटिंग में बीएसएफ के डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि अमृतपाल सिंह को जल्द भारत वापस लाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। घुबाया ने बताया कि डीजीपी ने तारों के पार खेती करने वाले किसानों की समस्याओं को हल करने का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, अमृतपाल की रिहाई के लिए सांसद द्वारा की गई कोशिशों के बाद अमृतपाल सिंह के परिवार ने उम्मीद जताई है कि भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जल्द कार्रवाई करेंगे। पंजाब और केंद्र सरकार की ओर से भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई जा रही है।