फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट पुलिस को सफलता: हेरोइन, ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार, गश्त के दाैरान हुए काबू

Fri, 07 Aug 2026 04:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश और एसपी इन्वेस्टिगेशन जोगेश्वर सिंह गोराया की निगरानी में सीआईए टीम फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेमनाला के टी-प्वाइंट पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
फरीदकोट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 180 ग्राम हेरोइन, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, मैगजीन और 5 कारतूस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी अकाशदीप उर्फ आकाश, राजा पुत्र वीर और सूरज पुत्र जुगराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश और एसपी इन्वेस्टिगेशन जोगेश्वर सिंह गोराया की निगरानी में सीआईए टीम फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेमनाला के टी-प्वाइंट पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन


शक के आधार पर तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ और हथियार बरामद हुए। एसपी गोराया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हेरोइन की खेप सीमावर्ती क्षेत्र से लाकर आगे सप्लाई करने की बात सामने आई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें