फरीदकोट में केंद्रीय मॉडर्न जेल में पांच हवालातियों से फोन मिले हैं। अब पुलिस की तरफ से जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनके जरिए किन लोगों से संपर्क किया जा रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फरीदकोट में केंद्रीय मॉडर्न जेल में जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान पांच हवालातियों के कब्जे से पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन और तीन चार्जर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट वीरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जेल गार्द के साथ मिलकर जेल की अलग-अलग बैरकों की चेकिंग की। इस दौरान पांच हवालातियों तरनतारन निवासी प्रभजीत सिंह,अर्शदीप सिंह, जश्नप्रीत सिंह,लवप्रीत सिंह और अमृतसर निवासी गुरताजबीर सिंह से पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन और तीन चार्जर बरामद हुए।
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पांच हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच के लिए सभी हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उनसे बरामद मोबाइल फोन और चार्जरों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।