फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के डीएसपी राजन पाल गिरफ्तार: भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए की थी रिश्वत देने की पेशकश

Fri, 04 Jul 2025 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

डीएसपी राजन पाल के पास फरीदकोट के गांव पक्का की रहने वाली एक विवाहिता किरणजीत कौर की शिकायत की जांच चल रही थी, जिसमें डीएसपी ने पीड़िता के परिवार से एक लाख रिश्वत वसूली और उनके मामले को भी हल नहीं करवाया।
विज्ञापन
डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजन पाल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में जिला पुलिस ने डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजन पाल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी की गिरफ्तारी वैवाहिक विवाद की शिकायत में पीड़ित परिवार से एक लाख की रिश्वत लेने और खुद की शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को एक लाख की रिश्वत देने की कोशिश करने के मामले में हुई है। 
विज्ञापन


डीएसपी राजन पाल के पास फरीदकोट के गांव पक्का की रहने वाली एक विवाहिता किरणजीत कौर की शिकायत की जांच चल रही थी, जिसमें डीएसपी ने पीड़िता के परिवार से एक लाख रिश्वत वसूली और उनके मामले को भी हल नहीं करवाया। इसके बाद विवाहिता के भाई कर्मतेज सिंह ने एक दिन पहले वीरवार को एसएसपी के पास डीएसपी राजन पाल के खिलाफ एक लाख रिश्वत वसूलने की शिकायत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के खिलाफ इस शिकायत की भनक मिलते ही डीएसपी राजन पाल ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के रीडर एएसआई जसविंदर सिंह से संपर्क साधा और अपने खिलाफ हुई उक्त शिकायत को रफा दफा करवाने के लिए उसे एक लाख रिश्वत देने का प्रयास किया। रीडर ने तुरंत पूरे मामले की एसएसपी को जानकारी दी और उनकी हिदायत के बाद राजन पाल के खिलाफ थाना सिटी में भ्रष्टाचार रुको एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें